धनराज सुमन निर्विरोध शिक्षक संघ राष्ट्रीय के अध्यक्ष चुने गए

राजस्थान राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) छीपाबड़ौद उपखंड एवं तहसील मुख्यालय स्थित कस्बा क्षेत्र में राजस्थान शिक्षक संघ उपशाखा छीपाबड़ौद के वार्षिक चुनाव आज दिनांक 7/10/2021 को बाला जी धाम आखखेडी परिसर में चुनाव अधिकारी श्री बिट्ठल बाबू मीना व पर्यवेक्षक श्री रामस्वरूप भार्गव की देख रेख में निर्विरोध सम्पन्न हुए। चुनाव अधिकारी बिट्ठल बाबू ने बताया कि अध्यक्ष पद पर धनराज सुमन, सभाध्यक्ष नरेंद्र गौतम, मंत्री रामस्वरूप मीना, कोषाध्यक्ष ललित किशोर चित्तौड़ा, महिला मंत्री शबनम परवीन, महिला उपाध्यक्ष प्रमिला चंदेल। प्रदेश महासमिति सदस्य हेतु श्री त्रिलोक चंद शर्मा, सूरज सालवी, नंद लाल केसरी, ललित किशोर चित्तौड़ा। जिला महासमिति पद पर सुनील शर्मा, गोविन्द मीना, घनश्याम राठौर, ललित सालवी, मनोज चौहान, मुरलीधर सेन, मदन लाल नागर, ओम प्रकाश कुशवाह, नीरू चंद नागर, सिराज अहमद, रामकरण कुमावत आदि को निर्विरोध रूप से चुना गया। पर्य वेक्षक बिट्ठल बाबू व रामस्वरूप भार्गव द्वारा पद एवम् गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

संवाददाता कुलदीप सिंह सिरोहीया बारां छीपाबड़ौद