उत्तर प्रदेश (राष्ट्रीय दैनिक कर्म भूमि)शेखुपुरा कॉलोनी, विकास नगर, लखनऊ में कोविड-19 संक्रमण को रोकने हेतु “मुफ्त मेगा वैक्सीनेशन कैम्प” (500 डोज) का आयोजन किया गया, इसमें “कोविशील्ड वैक्सीन” *प्रथम डोज़ एवं द्वितीय डोज दोनों लगवाई गई । क्षेत्रीय नागरिकों ने बढ़-
चढ़कर वैक्सीन लगवाने में सहयोग किया । नये मतदाता पहचान पत्र का फार्म भरकर जमा कराया गया ।कैंप में अपर जिला मजिस्ट्रेट लखनऊ श्री राजेश कुमार सिंह जी के द्वारा कोरोना काल में सराहनीय कार्य करने वाले “कोरोना वारियर्स” को सम्मानित किया गयाअटल सेना राष्ट्रवादी के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) श्री राजेन्द्र पाण्डेय जी ने कैंप के व्यवस्थापक श्री मुकेशनाथ सिन्हा जी (अध्यक्ष कपूरथला व्यापार मण्डल) व श्रीमती अनुराधा सिन्हा जी (प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा अटल सेना राष्ट्रवादी), कैंप में विशेष योगदान के लिए नामित पार्षद श्री राकेश कुमार मिश्रा जी और अटल सेना राष्ट्रवादी के प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रदीप कुमार तिवारी जी का
ह्रदय से आभार व्यक्त किया। इस मौके पर बीएमसी हाॅस्पिटल अलीगंज से डाॅ० अनामिका जी, श्री दीवान चंद वर्मा जी, श्री संजय शर्मा जी, श्री राजेन्द्र पाण्डेय जी (राष्ट्रीय संगठन महामंत्री अटल सेना राष्ट्रवादी), श्री राकेश कुमार मिश्रा जी (पार्षद), श्री प्रदीप कुमार तिवारी “दीपक” जी (प्रदेश अध्यक्ष अटल सेना राष्ट्रवादी), श्री अभिषेक खरे जी लखनऊ व्यापार मंडल प्रकोष्ठ भाजपा), श्री मुकेश सिन्हा जी (सह मिडिया प्रभारी भाजपा, अध्यक्षव्यापार मंडल प्रकोष्ठ), श्रीमती अनुराधा सिन्हा जी (प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा), श्री वेद प्रकाश सिंह जी (वार्ड अध्यक्ष बेगम हजरत बजरंगबली )श्री राजेश सिंह जी (गुड्डू), श्री राजेश मौर्या जी (राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी), श्री राकेश कुमार मिश्रा (बाल जी), श्री राजकुमार गुप्ता जी, श्री प्रदीप शर्मा जी, श्री अश्वनी कुमार जी, श्री विजय कुमार जी, श्री मती रीना गुप्ता जी, श्रीमती नीतू गुप्ता जी, श्रीमती पुष्पा चौधरी जी, श्रीमती सीमा चौरसिया, श्रीमती अंजली गुप्ता जी, सुश्री प्रियंका गुप्ता जी, श्री रणविजय सिंह जी, श्री बृजेश यादव जी, श्री राजेश अवस्थी जी, श्री अजय अवस्थी जी, श्री अनुज श्रीवास्तव जी (मीडिया प्रभारी अटल सेना राष्ट्रवादी लखनऊ) उपस्थित रहे ।
नेशनल हेड राजेश कुमार मौर्य की रिपोर्ट लखनऊ उत्तर प्रदेश भारत
You must be logged in to post a comment.