निजी दुकानों पर भी मिलेगी डीएपी खाद:- जिलाधिकारी

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट। जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने बताया कि जनपद में इस समय रबी फसलों की बुवाई तेजी से हो रही है। सहकारी संस्थाओं के अलावा प्राइवेट पंजीकृत दुकानों पर भी डीएपी खाद उपलब्ध है। किसान भाई यहाँ से निर्धारित मूल्य पर खरीद कर रबी फसलों की बुवाई के लिए प्रयोग कर सकते हैं। किसान भाईयों से अपील है कि डी०ए०पी० के विकल्प के रूप में उपलब्धता के अनुसार एन०पी०के० अथवा सिंगल सुपर फास्फेट उर्वरक का भी उपयोग किया जा सकता है। समस्त उर्वरक विक्रेताओं को निर्देशित कर दिया गया है कि सभी प्रकार के उर्वरक की बिक्रीपी०ओ०एस० मशीन से ही करेंगे व किसान से उर्वरक के निर्धारित मूल्य ही लेंगे। उर्वरक की बिक्री किसान की भूमि जोत एवं बोई जाने वाली फसल के अनुपात में ही की जाये गेहूँ के फसल के लिए प्रति हे0 2 बोरी डी०ए०पी० अथवा 03 बोरी एन०पी०के० अथवा 06 बोरी सिंगल सुपर फास्फेट का उपयोग किया जाय।
इन निजी उर्वरक बिक्री केन्द्रों पर उपलब्ध है डी ए पी –
आनंदी खाद बीज भंडार मऊ 1080 बोरी, साईं खाद एवं बीज भंडार राजापुर 560 बोरी, अग्रहरि ट्रेडर्स राजापुर 540 बोरी,जय मां संतोषी बीज भंडार कर्वी 340 बोरी, नर्मदा खाद एवं बीज भंडार कर्वी 280 बोरी, बुंदेलखंड सीड्स सीतापुर 260 बोरी, इफको ई बाजार बराछी 240 बोरी, मे. गीता देवी मऊ 200 बोरी, अलका बीज भंडार शंकर बाजार कर्वी 180 बोरी, पांडे बंधु मऊ 170 बोरी, साईं खाद एवं बीज भंडार राजापुर 170 बोरी, चंद्रसेन सिंह मऊ 150 बोरी, रामबालक खाद एवं बीज भंडार मऊ 140 बोरी, अमन एग्रो सेल्स मऊ 135 बोरी, जयचंद पांडे लालता रोड 120 बोरी, राज करण पटेल शिवरामपुर 96 बोरी, राम विनोद त्रिपाठी सरैया 140 बोरी।
इन दुकानों से निर्धारित मूल्य पर डी ए पी खरीद कर प्रयोग कर सकते हैं। यदि किसी उर्वरक विक्रेता के द्वारा निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य पर किसी भी उर्वरक की बिक्री की जाती है अथवा किसान भाई को उर्वरक खरीद की रसीद नहीं दी जाती है, तो सम्बन्धित उर्वरक विक्रेता के विरुद्ध उर्वरक नियंत्रण आदेश, 1985 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कठोर कार्यवाही की जायेगी। कन्ट्रोल रूम जिसमें कोई भी कृषक प्रातः 9 बजे से सायं 6 बजे तक निम्नलिखित मोबाईल नम्बर 7839882701 अथवा 6397837376 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है, जिसका निस्तारण तत्काल कराया जायेगा।

ब्यूरो रिपोर्ट अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
जनपद चित्रकूट