जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पवन तनय मिश्रा के द्वारा ध्वजारोहण किया गया मुख्य अतिथि का स्वागत प्रबन्धक राजन पांडेय जी के द्वारा माल्यार्पण कर किया गया मिश्रा जी ने गणतंत्र दिवस के बारे में बताया की इस दिन के हर्ष – उल्लास के पीछे एक लक्ष्य है। अपने देश की अनेकता में एकता , अखंडता , दृढ़ता देश के विभिनं क्षेत्रों में नवीन उपलब्धि देश के उन्नति एवं विकास को दर्शाना।
26 जनवरी को जो जश्न और उत्सव मनाते है , क्या उससे हम अपने कर्तव् को पूरा करते हैं ? झाकियां निकाल लेने से और हर्ष प्रकट कर लेने से क्या इस दिन के महत्व को पूरी तरह से जान पाते है
हमारे शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि तभी मिलेगी जब हम अपने देश के दायित्व को पूरा करेंगे।
हमे अपने बच्चों को यह बताना होगा की एक प्रभुत्व संपन्न गण राज्य की क्या आशा एवं आकांक्षाये हैं। क्या हम अपने देश के प्रति वाकई समर्पित हैं?
आज का प्रत्येक बच्चा और नवयुवक अपने अंदर इतनी ऊर्जा समेटे है की वह अपने देश के लिए बहुत कुछ कर सकता हैं बस ज़रुरत है उसे एक नई दिशा देने की
सही मार्गदर्शन मिलने पर वह अपने देश की तस्वीर बदल सकता हैं। हमारे युवा वर्ग में इतना टैलेंट है की वे विदेशों में धूम मचा रहे हैं।
नई टेक्नोलॉजी के बल पर दूसरे देश का भविष्य बना रहे हैं। वह अपने देश का भविष्य और बेहतर बनाने के लिए एक नई सोच पैदा करें और अपने को इस देश का महत्वपूर्ण हिस्सा समझें। गणतंत्र दिवस के इस शुभ अवसर पर हम यह आशा करते हैं की-
यह बच्चे, जो की भारत का भविष्य हैं अपने तन , मन , और धन से अपने देश की सेवा के लिए कृत संकल्प हों।
विश्व गुरु कहलाने वाले भारत का प्रत्येक बच्चा यह संकल्प ले की:
हमारी यह स्वतंत्रता अक्षुण्व बनी रहे।
हम ईश्वर से यह प्रार्थना करते हैं की प्रत्येक नौजवान अपने अंदर एक नई सोच पैदा करे।
नवीन भारत की कल्पना करें जिस की नीव भारतीय संस्कृति की जड़ों में हो।
हम अपने को भारत का एक सैनिक और प्रहरी समझे।
हमारा यह तिरंगा पूरे विश्व में अपनी पहचान बनाए।
इस तिरंगे के नीचे हम सब एक सुंदर भारत का निर्माण करें।
प्रबंधक राजन पांडे के द्वारा संविधान के बारे में बताया औऱ प्रधानाचार्य स्वराज सोनकर के द्वारा बच्चों को नैतिक शिक्षा के बारे में जानकारी दिया गया बड़े बाबू राहुल पांडे ने विद्यालय की शैक्षिक प्रकृति को बताया इस अवसर पर अध्यापक विक्रांत, वीरेंद्र ,पवन कुमार यादव अध्यापिका स्मृता शुक्ला, रंगोली पांडे ,ज्योति पांडे, पूजा सिंह आदि गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर
सूरज यादव, प्रियांशु ,यश पांडे, तनय यादव ,यश साहू ,रिंकी शुक्ला ,आंशिक सिंह, रिंकी मिश्रा, अभिनव सिंह इन सब ने अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन किया मुख्य अतिथि के द्वारा इन सबको पुरस्कृत किया गया कार्यक्रम को सफल बनाने में पप्पू साहू जी का अतुलनीय योगदान रहा कार्यक्रम के संचालक बृजेश पांडे जी ने सभी का आभार व्यक्त किया
You must be logged in to post a comment.