अजगरा विधानसभा की जनता किसको बनाएगी इस बार अपना 2022 का विधायक

उत्तर प्रदेश( राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि )वाराणसी

वाराणसी।उत्तर प्रदेश विधानसभा का चुनाव नजदीक आ रहा है तो सभी पार्टी अपने प्रत्याशी की तलाश कर रही है जो विधानसभा सीट पर जीत सके वही प्रत्याशी भी टिकट के लिए अपनी पूरी ताकत व दमखम लगा रहे हैं प्रत्याशी टिकट के साथ ही जनता के बीच तेज गति से भ्रमण कर रहे हैं। इस बार पार्टी जिस भी प्रत्याशी को उम्मीदवार बनाएगी पार्टी सोच समझ कर अपना दांव प्रत्याशी पर लगाएगी। अमर भारती के संवाददाता द्वारा अजगरा विधानसभा का सर्वे किया तो पता चला की इस विधानसभा में वर्तमान में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के विधायक हैं जो की चुनाव जितने के बाद कभी भी क्षेत्र में नहीं दिखे। भाजपा व सुभासपा की गठबंधन 2017 में होने की वजह से व मोदी लहर में वो जीते,
जितने के बाद विधायक क्षेत्र की जनता की उम्मीद पर खरे नहीं उतरे जिससे क्षेत्र की जनता में उनके प्रति काफी रोष व विरोध दिखा वही इसके पहले यानी 2017 के पूर्व बसपा के विधायक टी राम का कब्जा रहा है किंतु जनता उनसे भी नाराज थी जिसके कारण उन्हें 2017 में हार का मुंह देखना पड़ा, जो वर्तमान में भाजपा में शामिल है,जब से ये विधानसभा बना तब से इस विधानसभा में देखा गया कि अभी तक कोई खास विकास दोनो विधायको के द्वारा नहीं हुआ चूंकि अजगरा विधानसभा क्षेत्र चंदौली लोकसभा में आता,जो भी विकास हुआ है वो चंदौली के सांसद के वजह से हुआ है,चंदौली के सांसद व मोदी सरकार के मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय के प्रयास व मेहनत से रिंग रोड हो,या पुलो का निर्माण हो,बाबा मार्कण्डेय महादेव जी के मंदिर व घाटों का जीर्णोद्धार हुआ हो सब भाजपा के सांसद के प्रयास से हुआ,इन्ही सभी कार्यो के बलबूते इसबार अजगरा विधानसभा पर भाजपा अपना सिक्का चलाने का पूरी कोशिश कर रही है,विधानसभा बनने के बाद आजतक यहाँ भाजपा का कोई विधायक नहीं रहा है,सर्वे के अनुसार भाजपा नेता व दलित चिंतक अशोक कुमार के बारे में भी संवादाता ने जनता से जानना चाहा तो जनता में उनकी लोक प्रियता देखने को मिली,लोकप्रियता वजह जानना चाहा तो लोगो ने बताया कि अशोक कुमार जमीनी स्तर के एक सामाजिक नेता है,जो दलितों पिछड़ो,वंचितों के हक लिए सदैव लड़ते हैं,उनके लिए कार्य करते है, हर समाज के लोगो मे उनकी लोकप्रियता दिखी, क्षेत्रीय जनता ने यहां तक कह दिया कि वो न विधायक है न ही किसी पंचायत के सदस्य है,फिर भी लगातार जनता की सेवा करते रहते हैं,और हमेशा जनता के बीच में रहते है खास बात यह है कि वह पेशे से अधिवक्ता है गरीब निर्धनो का बिना किसी जाती धर्म के भेदभाव के उनका निशुल्क केस मुकदमा व कानूनी लड़ाई लड़ने का काम काफी सालों से करते आ रहे हैं कुछ लोगों ने ये भी बताया कि करोनाकाल में हमारे जनप्रतिनिधि कैलास सोनकर जो घर से निकले तक नहीं,उस समय अशोक कुमार सेवा की भाव रखते हुए लोगों की लगातार हर स्तर से मदद कर रहे थे चाहे भोजन या सूखा राशन की व्यवस्था करना हो या किसी मजदूर भाई को गैर प्रदेश से लाने की व्यवस्था हो वो सभी कार्य अपनी सामर्थ्य व क्षमता के अनुसार उन्होंने किये जो सराहनीय है,उस समय वह अपनी जान का परवाह किए बिना हम लोगों के बीच में लगातार बने रहे। संवाददाता ने अपनी सवालों की कड़ी में जनता से ‌और जानकारी चाही की इसबार किसे आप अपना विधायक बनाना चाहते है तो लोगो ने बताया की अशोक चुनाव लड़ेंगे तो हम सब की पहली प्राथमिकता होंगे,जनता से पूछा कि,इसबार किस पार्टी के प्रत्याशी की जीत होगी तो बताया कि भाजपा से ही इस बार कोई विधायक होगा,तो भाजपा से किसे टिकट मिलना चाहिए…?क्योंकि अशोक कुमार,टी राम हरिनाथ,दिलीप,सहित अन्य कई नेता भाजपा से दावेदार हैं,तो जनता का एक ही उत्तर देखने को मिला कि हम लोगों को जमीनी स्तर के नेता चाहिए जो हमारे दुख सुख में हमेशा साथ रहे,52 प्रतिशत लोगो अशोक कुमार के समर्थन में दिखे,वही टी राम के साथ 22 प्रतिशत जनता साथ खड़ी दिखी,पूर्व में भाजपा के प्रत्याशी रहे हरिनाथ के समर्थन में 13 प्रतिशत जनता रही,लोगो ने कहा कि अगर अशोक कुमार चुनाव लड़ेंगे तो यहां की जनता उनके साथ रहेगी,इस विधानसभा की एक खास बात है कि ये जाटव बाहुल्य क्षेत्र है

एडिटर अभिषेक शुक्ला