कांग्रेश प्रतिज्ञा पदयात्रा के माध्यम से मनाया विजय दिवस

अंबेडकर नगर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशन में चलाए जा रहे प्रतिज्ञा पर यात्रा एवं विजय दिवस के माध्यम से आलापुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी द्वारा महागाई हटाओ भाजपा भगाओ के तत्वाधान में प्रतिज्ञा पदयात्रा विजय दिवस पीसीसी सदस्य डॉ गयादीन सिंह भारती वह ब्लॉक अध्यक्ष इरशाद अली के संयुक्त नेतृत्व में संपन्न किया गया पदयात्रा जहांगीरगंज ब्लॉक से चलकर सरजू नगर मदैनिया, नसीरपुर जमीन तरैना बांसगांव बलरामपुर होते हुए गढ़वाल सिंगल पट्टी आराजी देवारा तिहाई पुर पदमपुर देवरिया बुजुर्ग देवरिया पंडित होकर परसन पुर में सभा में तब्दील कर विजय दिवस मनाया गया विजय दिवस को संबोधित करते हुए पीसीसी सदस्य डॉक्टर गयादीन सिंह भारती ने भाजपा सरकार की अहंकारी प्रधानमंत्री को शिकस्त देकर किसानों द्वारा अपने लंबे संघर्षों से परास्त कर अपना तीनों कृषि बिल किसान विरोधी काला कानून वापस लेने पर विवश किया अंततः भाजपा सरकार की अहंकार सपनों में भी खरी और किसानों ने विजय हासिल किया डॉक्टर गयादीन सिंह भारती ने अपने संबोधन के माध्यम से भाजपा सरकार पर दमनकारी नीतियों से देश की जनता पर महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार वह माफियाओं का राज खोपकर आम जनता को धोखा देने एवं झूठ और फरेब के बदौलत देश व प्रदेश की जनता को गुमराह कर अंग्रेजों की तर्ज पर जंगलराज जैसी सरकार चलाकर कुर्सी और दौलत की राजनीत करने का खुला आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस पार्टी ने संपूर्ण देश व समाज को आजादी से लेकर आज तक सभी सुख सुविधाएं सड़क सुरक्षा बिजली पानी जीने खाने का अधिकार पहनने का कपड़ा रोजी रोजगार शिक्षा सम्मान मौलिक अधिकारों की रक्षा समग्र विकास एवं सर्वधर्म समभाव से देश व समाज को संवारने का काम किया है तथा कांग्रेस पार्टी ही मात्र विकल्प करार देते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में सन 2022 में आदरणीय प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने की पुरजोर अपील की जनसभा को मुख्य रूप से मिरजू राम अशोक कुमार सत्यार्थी सुरेंद्र कुमार यादव जगदीश प्रसाद दुबे अकील अहमद मंसूरी राम भारत वर्मा राम कवल मौर्य राम नरेश पाल राजीव कुमार चौहान पन्ना लाल कनौजिया सुभाष चंद्र एडवोकेट एवं महिला नेत्री पुष्प लता निशा भारती ने संबोधित करते हुए आगामी समय में प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प दोहराया। रिपोर्ट पवन चौरसिया ब्यूरो प्रमुख अयोध्या मंडल ।