दो किलो सूखा गांजा व अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देशन में अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट शैलेन्द्र कुमार राय एवं क्षेत्राधिकारी राजापुर एस0पी0 सोनकर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक पहाड़ी रामाश्रय यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अभियुक्त बहुगण उर्फ सीताराम पुत्र चन्दू निवासी बछरन थाना पहाड़ी जनपद चित्रकूट को 02 किलो सूखा गांजा नाजायाज एवं 01 अदद तमंचा व 02 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया । बरामदगी के सम्बन्ध में अभियुक्त बहुगुण उर्फ सीताराम के विरूद्ध थाना पहाड़ी में धारा 08/20 एनडीपीएस एक्ट व 03/25 आर्म्स एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किये गये ।

 

 

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव

*जनपद* चित्रकूट