उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)यूपी 112 जनपद चित्रकूट पीआरवी 2044 थाना मानिकपुर अंतर्गत दिनाँक 02/12/2021 को समय 23:35 बजे इवेंट संख्या 15805 द्वारा घटनास्थल मानिकपुर घाटी के पास थाना मानिकपुर से कॉलर ब्रजेश द्वारा अवगत कराया गया कि गाड़ी अनियंत्रित होकर घाटी से नीचे उतर गयी है जिससे 04-05 लोग घायल हो गये है ।
कृत कार्यवाही इस सूचना पर पीआरवी तत्काल अल्प समय में घटनास्थल पर पहुंची घटनास्थल पर पहुंच कर पीआरवी कर्मियों को जानकारी हुई कि 05 लोग जनपद बाँदा से शादी समारोह में मानिकपुर आये थे सभी लोग मानिकपुर से वापस बाँदा जा रहे थे। मानिकपुर में घाटी के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर नीचे घाटी में गिर गई जिससे 04 व्यक्ति घायल हो गये है जिसमें 02 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है सभी घायलों को एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मानिकपुर में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में घायलों के परिजनों को सूचना दी गई है ।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.