उत्तर प्रदेश (राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि) जौनपुर
जौनपुर(जफराबाद)।नगर पंचायत जफराबाद के कर्मचारियों ने जलकल के बड़े बकायेदारों को नोटिस जारी किया। पंद्रह दिन के अंदर बकायेदारों को बिल न जमा करने पर कनेक्शन काटने का निर्देश दिया गया।
बता दें कि नगर पंचायत जफराबाद कार्यालय के अधिशाषी अधिकारी कुंवर गौरव सिंह के निर्देश पर नगर पंचायत के दसो वार्डो के जलकल कनेक्शन धारकों के बड़े बकायेदारों को बिल न जमा करने पर नोटिस जारी किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को कार्यालय के कर्मचारी सत्येंद्र नारायण तिवारी, किशन कुमार सिंह व सलीम ने सेखवाड़ा वार्ड में पहुचकर पचास बकायेदार कनेक्शन धारकों को बिल न जमा करने पर नोटिस थमाया। नोटिस जारी होते ही वार्ड वासियों में हड़कंप मचा रहा।
इस संदर्भ में पूछे जाने पर इओ जफराबाद कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि जल कल की वसूली के लिए उच्च अधिकारियों का निर्देश है। इसी क्रम में जो बड़े बकायेदार है उन्हें नोटिस जारी किया गया है। पंद्रह दिन के अंदर न जमा करने पर जलकल का कनेक्शन काटने का निर्देश दे दिया गया है।
You must be logged in to post a comment.