लोकतंत्र की दीवार” मतदाता जागरूकता हस्ताक्षर अभियान 4 को

उत्तर प्रदेश (राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि) जौनपुर

जौनपुर।    स्वीप कार्यक्रम की कड़ी में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत हस्ताक्षर अभियान “लोकतंत्र की दीवार” नाम से आयोजित इस कार्यक्रम में हस्ताक्षर कर मतदाता बनने व निर्वाचन साक्षरता बढ़ाने हेतु जागरूकता अभियान की शुरुआत की जा रही है। दिनांक 4 दिसम्बर को स्थान कलेक्ट्रेट परिसर में समय प्रातः 10:30 बजे जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा हस्ताक्षर कर इस कार्यक्रम का शुभारंभ करेगें।