दरोगा खुलेआम दे रहे हैं छात्रों को गाली फिर भी मौन पड़े हैं उच्च अधिकारी

उत्तर प्रदेश (राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि) जौनपुर

 

जौनपुर।उत्तर प्रदेश पुलिस अपने काले कारनामों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती है इनके द्वारा किए जा रहे अभद्र व्यवहार से लगातार सोशल मीडिया पर बने रहते हैं कुछ दिन पहले ही जौनपुर में पुजारी हत्याकांड मैं पुलिस सुर्खियों में बनी रही लेकिन जौनपुर पुलिस अपनी बहादुरी दिखाने में पीछे नहीं रहती है बीते दिनों लेखाकार की पत्नी की हत्या से आक्रोशित तिलकधारी महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं एसपी के पास मदद की गुहार लगाने गए थे लेकिन छात्रों को एसपी से नहीं मिली दिया गया वहीं लाइनबाजार के थाना अध्यक्ष अखिलेश मिश्रा ने अपना गुस्सा छात्र-छात्राओं पर निकाला उन्होंने ज्ञापन देने आए छात्रों को डांटते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग किया वह छात्र छात्राओं को खुलेआम दे रहे हैं जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वहीं दूसरी तरफ सरकार का दावा है कि ना गुंडाराज ना भ्रष्टाचार लेकिन यूपी पुलिस अपनी सुर्खियों में बने रहने के लिए ऐसे करतूत करतीं रहतीं हैं किसी अधिकारी का कोई भय नहीं दिखता है ऐसे पुलिस अफसरों को पर कोई कार्रवाई होती है या नहीं ?