केशव शिवहरे बने चित्रकूटधाम कर्वी स्वच्छ भारत मिशन के लोकल फ़ॉर वोकल के ब्रांड एम्बेसडर

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट नगर पालिका परिषद के स्तर से केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय के निर्देशानुसार वरिष्ठ समाज सेवी केशव शिवहरे को ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त गया है । केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय द्वारा प्राप्त निर्देशों के क्रम में स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के अन्तर्गत एक लाख से ऊपर एवं दस हजार से नीचे की अबादी वाले नगरों में कलाकार,डॉक्टर, अध्यापक , धार्मिक व्यक्ति ,खिलाडियों ,व समाजसेवी में से किसी एक क्षेत्र से व्यक्ति का चयनकिया जाना था ।जिसमे लोकल फ़ॉर वोकल ब्रांड एम्बेसडर हेतु नगरपालिका परिषद चित्रकूटधाम कर्वी से केशव शिवहरे को ब्रांड एम्बेसडर का चयन किया गया। केशव शिवहरे विगत तीस वर्षों से अंतराष्ट्रीय समाजसेवी संस्था इंटरनेशनल पायनियर्स क्लब के माध्यम से निःस्वार्थ समाज सेवा का कार्य करते आ रहे है । वर्तमान में इंटरनेशनल पायनियर्स क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी है ।इनके इन्ही सराहनीय सामाजिक कार्यो को देखते हुए उनको इस पद से नवाजा गया है । ब्रांड एम्बेसडर बनाये जाने के बाद उनको इष्टमित्रों और शुभचिंतकों ने खुसी जताई और बधाई दी है । नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता ने बताया कि केशव शिवहरे के चयन से स्वछता अभियान को नई गति प्रदान होगी ।

 

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव

*जनपद* चित्रकूट