उत्तर प्रदेश (राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि) लखनऊ
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने आखिरकार बहुप्रतीक्षित यूपी टीईटी की परीक्षा कराने की तिथि घोषित कर दी। इस बाबत प्रदेश सरकार के अनु सचिव धर्मेंद्र मिश्र ने परीक्षा नियामक प्राधिकारी को पत्र जारी कर आगामी 23 जनवरी को टीईटी परीक्षा कराने का निर्देश दिया है।
नई तिथि के अनुसार, 12 जनवरी को आधिकारिक वेबसाइट से अभ्यर्थी अपने प्रवेश डाऊनलोड कर सकेंगे। वहीं 23 जनवरी को सुबह 10 से साढ़े 12 बजे पहली पाली में प्राथमिक स्तर की व दूसरी पाली में दोपहर ढाई बजे से 5 बजे तक उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके बाद 27 जनवरी को आंसर की व 25 फरवरी को परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
नई तिथि घोषित होने के बाद अभ्यर्थियों में हर्ष का माहौल है। बता दें कि 28 नवम्बर को हुई टीईटी की परीक्षा में पेपर बड़े पैमाने पर आउट होने से परीक्षा रद्द कर दी गयी थी।
You must be logged in to post a comment.