अवैध तमंचा, कारतूस व गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक जनपद चित्रकूट धवल जायसवाल के निर्देशन में अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी मऊ सुबोध गौतम के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना मऊ आनन्द कुमार सिंह के मार्गदर्शन में व0उ0नि0 कमलेश कुमार तथा उनकी टीम द्वारा चोरी की घटनाओं की खुलाशा करते हुए शातिर चोर शंभू नाई पुत्र रामचंद्र नाई निवासी चिल्लामाफी थाना पहाड़ी जनपद चित्रकूट को गिरफ्तार किया गया ।अभियुक्त शंभू नाई के कब्जे से 01 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा तथा 01 अदद तमंचा 315 बोर व दो अदद जिंदा कारतूस बरामद किया गया है । थाना मऊ में 01.10.21 को टप्पेबाजी से सम्बंधित पंजीकृत मु०अ०स०175/21 धारा 379 भादवि व दिनांक 09/10.12.10 को कस्बा मऊ में हुई चोरी की घटना मु०अ०स०238/21 धारा 457/380 का खुलासा किया गया चोरी की घटनाओं से सम्बन्धित 2400 रूपये नगद बरामद किया गया । शातिर चोर के विरूद्ध थाना राजापुर पहाड़ी व कोतवाली कर्वी मे आधा दर्जन से अधिक मुककदमे पंजीकृत है । अभियुक्त के विरूद्ध अवैध गांजा बरामदगी के सम्बन्ध में थाना मऊ में मु0अ0सं0 251/2021 धारा 08/20 एनडीपीएस एक्ट, अवैध तमंचा व कारतूस बरामदगी के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 252/2021 धारा 03/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया । चोरी के माल बरामदगी के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 238/2021 व मु0अ0सं0 457/380 भादवि0 में धारा 411 भावि0 की बढोत्तरी की गयी ।

 

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव

*जनपद* चित्रकूट