उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट।पुलिस अधीक्षक जनपद चित्रकूट धवल जायसवाल के निर्देशन में आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत अपराध पर अंकुश लगाने हेतु अपराधियों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में चित्रकूट पुलिस ने 11 अभियुक्तों के विरूद्ध मिनी गुण्डा की कार्यवाही की गयी । प्रभारी निरीक्षक थाना मारकुण्डी प्रमोद कुमार द्वारा अभियुक्त (1) धनीराम पुत्र चुन्ना (2) बेटा पुत्र कमतू (3) रंगीलाल पुत्र सद्दू यादव (4) लल्लू पुत्र राजकुमार (5) अशोक पुत्र राजकुमार निवासीगण डोडामाफी बड़ा कोलान थाना मारकुण्डी जनपद चित्रकूट (6) रम्दूनी पुत्र भदईया (7) रोहित मिश्रा पुत्र प्रकाश नारायण निवासीगण बम्बिहा (8) सुदाना पुत्र भद्दी निवासी जमुनिहाई (9) पिन्टू मिश्रा पुत्र रामसुमेर मिश्रा निवासी छोटी पाटिन (10) राजनारायण मिश्रा पुत्र जयराम मिश्रा निवासी बड़ी पाटिन मजरा इटवां डुडैला थाना मारकुण्डी जनपद चित्रकूट के विरूद्ध 110 जी सीआरपीसी की कार्यवाही की गयी । प्रभारी निरीक्षक थाना मऊ आनन्द कुमार सिंह द्वारा अभियुक्त दिलीप कुमार मिश्रा पुत्र दिनेशचन्द्र निवासी शिवपुर थाना मऊ जनपद चित्रकूट के विरूद्ध 110 जी सीआरपीसी की कार्यवाही की गयी ।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.