ग्राम पंचायत गोंडा में प्रधान व सचिव की मिलीभगत से सरकारी धन का हुआ जमकर बंदरबाट

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट।कर्वी विकास खण्ड के ग्राम पंचायत गोंडा में विकास कार्यों के नाम पर जमकर हो रही लीपापोती ग्राम पंचायत के विकास कार्यों में प्रधान व सचिव की मिलीभगत से मानक विहीन कार्य कराकर सरकारी धन का जमकर किया जा रहा बंदरबाट।एक तरफ जहां इंटर लाकिंग खड़ंजा निर्माण में घोर धांधली की गई है वहीं दूसरी ओर पंचायत भवन निर्माण कार्य में जमकर लीपापोती की गई है वहीं दूसरी ओर हैंड पंप री बोर व हैंड पंप के मरम्मती करण के नाम पर खूब धांधली की गई है l ग्राम पंचायत गोंडा में इंटर लाकिंग खड़ंजा व नाली निर्माण व पंचायत भवन में फर्नीचर व टाइल्स सहित अन्य कार्यों व हैंड पंप के रिपेयरिंग सामग्री व हैंड पंप री बोर के नाम पर लोगों के घरों में हैंडपंप लगवाकर लाखों रुपए का भुगतान किया गया है व मानक विहीन कार्यों में सरकारी धन का जमकर बंदरबांट किया गया है जिसमें प्रधान,सचिव व ठेकेदार की मिलीभगत से जमकर कमीशन खोरी करते हुए मानक विहीन कार्य करवाये हैं। सूत्रों की माने तो ग्राम पंचायत गोंडा निवासी अजी खलील खान,इब्राहिम खान,सदबीर खान, के घरों के अंदर हैंडपंप लगवाए गए है। अगर हम बात करें ग्राम पंचायत गोंडा के विकास कार्यों की तो मानक विहीन कार्यों की जांच कराई जानी आवश्यक है जिससे ग्राम पंचायत में हुए भ्रष्टाचार का खुलासा हो सके l

अब देखना यह है कि ग्राम पंचायत के विकास कार्यों में सरकारी धन का दुरुपयोग करते हुए मानक विहीन कार्य कराने व मनमाने तरीके से कमीशन खोरी करने वाले ग्राम प्रधान व सचिव के ऊपर जिला प्रशासन कब शिकंजा कसने का काम करेगा l

 

*रिपोर्ट* पंकज सिंह राणा जनपद चित्रकूट