उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक जनपद चित्रकूट धवल जायसवाल द्वारा पुलिस लाइन चित्रकूट का आकस्मिक निरीक्षण किया गया । एसपी द्वारा आरटीसी मैस के नवनिर्माण, बाउण्ड्री वाल, गेट का निर्माण कराने हेतु एवं साफ-सफाई हेतु प्रतिसार निरीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । निरीक्षण के दौरान एसपी द्वारा यू0पी0 112 कार्यालय का निरीक्षण कर प्रभारी यू0पी0 112 को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।आकस्मिक निरीक्षणक के दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन हर्ष पाण्डेय, प्रतिसार निरीक्षक सुमेर सिंह, प्रभारी आरटीसी उ0नि0 सुखदेव एवं अन्य अधि0/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.