अटल सेना राष्ट्रवादी द्वारा धूमधाम से मनाई गई अटल जयंती

उत्तर प्रदेश/राष्ट्रीय दैनिक कर्म भूमि/लखनऊ में अटल सेना राष्ट्रवादी द्वारा लखनऊ के मोहनलालगंज तहसील के अंतर्गत सिसेंडी

बाजार में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, कार्यक्रम का शुभारम्भ अटल सेना राष्ट्रवादी के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन श्री राजेन्द्र पाण्डेय “रज्जन”, मोहनलालगंज बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री कौशलेन्द्र शुक्ला, लखनऊ बार एसोसिएशन के पूर्व संयुक्त मंत्री श्री अनूप तिवारी, प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह “बब्लू” आदि ने दीप प्रज्वलित

करके किया। कार्यक्रम का संचालन संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री प्रदीप सिंह जी तथा वरिष्ठ समाजसेवी व पत्रकार श्री ललित दीक्षित जी ने किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री कौशलेन्द्र शुक्ला जी (अध्यक्ष मोहनलालगंज बार एसोसिएशन) द्वारा की गयी, कार्यक्रम में श्री अनूप तिवारी जी (पूर्व संयुक्त मंत्री लखनऊ बार एसोसिएशन), भाजपा के निगोहां मंडल अध्यक्ष श्री दीपू बाजपेयी जी, प्रधानसंघ जिला अध्यक्ष श्री देवेन्द्र सिंह जी, वरिष्ठ समाजसेवी श्री सतीश त्रिपाठी जी, वरिष्ठ समाजसेवी श्री राकेश जायसवाल जी अतिथि रूप में उपस्थित रहे तथा उक्त सभी लोगों ने अपने विचार भी रखे। अटल सेना राष्ट्रवादी द्वारा कोरोना काल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले ‘कोरोना योद्धाओं” को प्रशस्ति पत्र तथा गमछा पहनाकर सम्मानित किया गया, इस क्रम में राष्ट्रीय महामंत्री संगठन श्री राजेन्द्र पाण्डेय जी ने मोहनलालगंज तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट श्री कौशलेन्द्र शुक्ला जी को सम्मानित किया, संगठन के पदाधिकारियों द्वारा कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया गया। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला मंत्री श्री हंसराज जी द्वारा संगठन व क्षेत्र के लोगों को शाॅल व डायरी देकर सम्मानित किया।संगठन की तरफ से राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमकार शुक्ला जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रदीप कुमार तिवारी जी, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री संतोष बाजपेयी जी, प्रदेश उपाध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ श्री विभोर शुक्ला जी, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अनुराधा सिन्हा जी, महिला मोर्चा की श्रीमती पुष्पा चौधरी जी, अंकित तिवारी जी, जगमोहन तिवारी जी, अतुल तिवारी जी आदि अनेकों पदाधिकारी उपस्थित थे।राष्ट्रीय महामंत्री संगठन श्री राजेन्द्र पाण्डेय जी ने कार्यक्रम में आये सभी लोगों का आभार व्यक्त किया, विशेष सहयोग के लिए श्री हंसराज जी, श्री ललित दीक्षित जी तथा श्री प्रदीप सिंह जी का भी आभार व्यक्त किया।

 

रिपोर्ट प्रदेश हेड राजेंद्र कुमार पांडे लखनऊ उत्तर प्रदेश