*टीकाकरण हेतु छात्रों को विद्यालय आने की अनुमति होगी:-डीएम*

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट।जिला मजिस्ट्रेट शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने कहा कि उत्तर प्रदेश शासन द्वारा कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु ग्रेडेड रिस्पांस के संबंध में विस्तृत निर्देश दिए गए हैं उन्होंने कहा कि कक्षा 10 तक के सभी शैक्षणिक संस्थान 6 जनवरी 2022 से 16 जनवरी 2022 तक पूर्णतया बंद रहेंगे परंतु शैक्षणिक संस्थानों द्वारा ऑनलाइन कक्षाएं जारी रखना सुनिश्चित किया जाए कक्षा 11 एवं 12 की ऑनलाइन कक्षाएं चलेंगी एवं 15 वर्ष से 18 वर्ष तक के छात्रों को विद्यालयों में वैक्सीनेशन कैंप लगाकर टीकाकरण सुनिश्चित की जाएगी टीकाकरण हेतु छात्रों को विद्यालय आने की अनुमति होगी,सभी आंगनवाड़ी केंद्र बंद रहेंगे परंतु बच्चों को अनुपूरक पुष्टाहार सामग्री उनके आवास पर उपलब्ध कराया जाएगा, जिला मजिस्ट्रेट ने जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी को तथा जनपद के समस्त प्रधानाचार्य एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह शासन के उपरोक्त दिशा निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन कराना सुनिश्चित करें।

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट