*पुलिस अधीक्षक ने थाना पहाड़ी का किया आकस्मिक निरीक्षण*

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट।पुलिस अधीक्षक जनपद चित्रकूट धवल जायसवाल द्वारा थाना पहाड़ी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान एसपी द्वारा थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कार्यालय, मालखाना, बंदीग्रह, बैरिक, मैस का निरीक्षण कर प्रभारी निरीक्षक थाना पहाड़ी को साफ-सफाई हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। एसपी द्वारा अपराध रजिस्टर, ऑर्डर बुक न्यायालय, फ्लाईशीट, पुरस्कार घोषित रजिस्टर, ग्राम अपराध रजिस्टर, चुनाव रजिस्टर आदि का अवलोकन कर प्रभारी निरीक्षक थाना पहाड़ी को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।इस दौरान प्रभारी निरीक्षक थाना पहाड़ी अजीत कुमार पाण्डेय, पीआरओ प्रदीप कुमार पाल एवं अन्य अधि0/कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट