*थाना पहाड़ी पुलिस ने एक अभियुक्त को 25 क्वार्टर देशी शराब के साथ किया गिरफ्तार*

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट। आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक जनपद चित्रकूट धवल जायसवाल के निर्देशन में अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक पहाड़ी अजीत कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन में उ0नि0 अरविन्द कुमार सिंह तथा उनके हमराही द्वारा अभियुक्त विनोद तिवारी पुत्र रामसजीवन तिवारी निवासी गढ़ौली थाना पहाड़ी जनपद चित्रकूट को 25 क्वार्टर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना पहाड़ी में धारा 60 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट