उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट। आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक जनपद चित्रकूट धवल जायसवाल के निर्देशन में अपराध पर अंकुश लगाने हेतु अपराधियों के विरूद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में चित्रकूट पुलिस ने आम जनता में भय एवं आतंक व्याप्त कर गुण्डागर्दी करने वाले 07 अभियुक्तों के विरूद्ध मिनी गुण्डा की कार्यवाही की गयी। प्रभारी निरीक्षक थाना रैपुरा नागेन्द्र कुमार नागर द्वारा अभियुक्त (1) धीरू पुत्र छेदीलाल (2) रामभरोसा पुत्र भईयालाल (3) रमेशचन्द्र पुत्र सीताराम निवासीगण बरहट थाना रैपुरा जनपद चित्रकूट के विरूद्ध 110 जी सीआरपीसी की कार्यवाही की गयी ।प्रभारी निरीक्षक थाना मारकुण्डी प्रमोद कुमार द्वारा अभियुक्त नीरज द्विवेदी पुत्र रामअवध निवासी शम्भूवैद्य का पुरवा (2) शत्रुघ्न पुत्र कुवांरे निवासी अमचुर नेरूआ (3) हंसराज पुत्र शरमन कोल निवासी दीपूकोलान (4) चन्दन पुत्र रामबिलास निवासी नई बस्ती किहुनियां थाना मारकुण्डी जनपद चित्रकूट के विरूद्ध 110 जी सीआरपीसी की कार्यवाही की गयी ।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.