कोतवाली कर्वी पुलिस ने दो जुआरियों को किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट। आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक जनपद चित्रकूट धवल जायसवाल के निर्देशन में अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली कर्वी राजीव कुमार सिंह के मार्गदर्शन में उ0नि0 शैलेन्द्रचन्द्र पाण्डेय तथा उनके हमराही आरक्षी रंजीत कुमार द्वारा अभियुक्त (1) रामसुमारे पुत्र रामसुमेर (2) गौलाल पुत्र सुखलाल निवासीगण मुलायमनगर कसहाई थाना कोतवाली कर्वी जनपद चित्रकूट को ताश के पत्ते पर हारजीता की बाजी लगाकर जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तों के मालफड़ से 930/- रूपये 52 अदद ताश के पत्ते व जामातलाशी से 600 रूपये बरामद किये गये । अभियुक्तों के विरूद्ध थाना कोतवाली कर्वी में धारा 13 जुआ अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया ।

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट