राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) अंबेडकर नगर
अम्बेडकरनगर-शासन की मंशा के अनुरूप हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्कूल चलो अभियान रैली 2022 के अंतर्गत आज स्कूल चलो अभियान के आठवें दिन भी कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय परस कटुई, शिक्षा क्षेत्र अकबरपुर जनपद अंबेडकर नगर में एक भव्य रैली का आयोजन किया गया स्कूल चलो अभियान रैली 2022 को आज ग्राम प्रधान परस कटुई पिंकी सिंह एवं विद्यालय की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका ईश्वरावतीवर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया रैली का नेतृत्व सहायक अध्यापक श्याम सिंगार यादव श्रीमती रेनू चौधरी (सहायक अध्यापिका) प्रियंका चौधरी (सहायक अध्यापिका) महेंद्र प्रताप चौधरी (सहायक अध्यापक) एवं कंचन देवी( शिक्षा मित्र )ने किया स्कूल के सभी उपस्थित बच्चों ने अभियान एवं जागरूकता से संबंधित पोस्टर ,बैनर तथा नारों के साथ समस्त ग्रामीणों को 6 से 14 वर्ष के समस्त बच्चों को स्कूल में जरूर नामांकन कराने के लिए प्रेरित किया रैली को समस्त ग्राम वासियों से भरपूर समर्थन प्राप्त हुआ! ज्ञातव्य हो कि हर वर्ष स्कूल चलो अभियान रैली के कारण ही एकांत में बसे ग्राम परस कटुई में पिछले कई वर्षों से 6 से 14 वर्ष का कोई भी बच्चा ऐसा नहीं है जो नामांकन से बंचित हो। स्कूल पिछले कई वर्षों से शत प्रतिशत नामांकन 6 से 14 वर्ष के बच्चों का करने में सफल रहा है। आज की रैली में विद्यालय के समस्त स्टाफ, सदस्य ग्राम शिक्षा समिति एवम ग्रामवासियों और बच्चों ने उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया।
You must be logged in to post a comment.