पुलिस कर्मियों को दिलाई गई आतंकवाद विरोधी शपथ

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट।पुलिस कार्यालय में शनिवार को क्षेत्राधिकारी धर्मराज यादव ने उपस्थ्ति सभी पुलिस कर्मियों को आतंकवाद विरोधी दिवस की शपथ दिलायी गयी।

आतंकवाद विरोधी दिवस शपथ कार्यक्रम में प्रतिसार निरीक्षक सुमेर सिंह, डीसीआरबी प्रभारी रचना सिंह, एलआईयू प्रभारी सूर्यकान्त अरूण राय, वाचक पुलिस अधीक्षक संतराम सिंह यादव सहित सम्बंधित अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।

इसी क्रम में जनपद के अन्य क्षेत्राधिकारी कार्यालय में सम्बन्धित क्षेत्राधिकारियों द्वारा एवं सभी थाना/चैकी पर प्रभारी निरीक्षकों/चैकी प्रभारियों द्वारा अपने अधीनस्थों को भी आतंकवाद विरोधी शपथ दिलायी गयी।

 

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव

*जनपद* चित्रकूट