अवैध तमंचा-कारतूस के साथ एक गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट।पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा के निर्देशन में चलाये जा रहे ऑपरेशन पाताल के क्रम में थाना प्रभारी मारकुंडी अनिल कुमार तथा उनकी टीम आरक्षी अमित सिंह व प्रेम कुमार द्वारा आरोपी सुशील कुमार गौतम पुत्र बद्रीप्रसाद निवासी टिकरिया जमुनिहाई को अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। इस सम्बंध में आरोपी के विरुद्ध थाना मारकुंडी में आम्र्स एक्ट के तहत मामला पंजीकृत किया गया। इस आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी चार अन्य मुकदमें पंजीकृत है।

 

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव

*जनपद* चित्रकूट