पति-पत्नी में सुलह कराकर परिवार को टूटने से बचाया

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा के निर्देशन में सामाजिक रिश्तों को बचाने के लिए किए जा रहे प्रयासों के क्रम में पुलिस कार्यालय में स्थापित परिवार परामर्श केन्द्र में पति-पत्नी के आपसी झगड़े को समाप्त कराकर दोनेां के बीच सुलह कराते हुए शादी के अटूट बन्धन को टूटने से बचाया।

गौरतबल है कि नीतू पत्नी सूरज निवासी गोपीगंज कोतवाली कर्वी द्वारा पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देते हुए शिकायत की कि उसका पति सूरज एवं ससुराल पक्ष वाले उसके साथ गाली-गलौज व मार-पीट करते है। पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रार्थना पत्र के निस्तारण के लिए परिवार परामर्श केन्द्र के अधिकारियों को निर्देशित किया गया। जिस पर महिला आरक्षी मंजूलता पाल द्वारा नीतू की शिकायतों को विस्तारपूर्वक सुनकर समझकर, पति सूरज एवं उसके परिवार वालों से सम्पर्क करके उन्हें पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बलाकार दोनों पक्षों को समझाया गया। जिस पर पति सूरज एवं उसके परिवार वालों द्वारा भविष्य में नीतू से लड़ाई-झगड़ा न करने की बात कहीं गयी।

 

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव

*जनपद* चित्रकूट