अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट।पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा के निर्देशन में अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री की रोकथाम के लिए चलाये जा रहे अभियान के क्रम चैकी प्रभारी शिवरामपुर राकेश मौर्या तथा उनके हमराही मुकेश द्वारा आरोपी छोटू पुत्र छेदीलाल वर्मा निवासी भांगा मछरिया कोतवाली कर्वी को 25 क्वार्टर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। इस सम्बंध में आरोपी के विरुद्ध कोतवाली कर्वी में धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किए गए।

 

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव

*जनपद* चित्रकूट