नीति आयोग के बिंदुओं के तहत विद्यालयों में कराएं विकास कार्य

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट।जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की बैठक जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई।

बैठक में डीएम ने जिला एवं अनुश्रवण समिति के कार्य, स्कूल चलो अभियान, छात्र-छात्राओं की उपस्थिति सहित आदि की जानकारी की। उन्होंने कहा कि सरकार की गाइडलाइन के हिसाब से कार्य करें। बच्चों को स्कूल खुलने पर दो सप्ताह में पढ़ाएं तथा इनकी परीक्षा भी कराएं। जब तक परीक्षा नहीं कराएंगे, तब तक बच्चे सीख नहीं पाएंगे तभी शिक्षा में सुधार होगा। कहा कि प्राथमिक उद्देश्य बच्चों की पढ़ाई करना है। सेकेंडरी कार्य में आप स्कूल बनाना, शौचालय बनाना, खाना बनवाना, ड्रेस देना आदि का है। कहा कि नीति आयोग के बिंदु के अंतर्गत विकास कार्य कराएं। प्रधानों एवं सेक्रेटरी को बताएं कि यह प्राथमिक एजेंडा है। उन्होंने कहा इसमें आप लोग मेहनत कर कार्य करें। निपुण भारत के अंतर्गत कहा कि नीति आयोग के 19 पैरामीटर इसमें जोड़ कर आए और जब भी मीटिंग होती है। तो आप लोग पढ़ कर के आए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अमित आसेरी, जिला विद्यालय निरीक्षक बलिराज राम, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव रंजन मिश्र, जिला परियोजना निदेशक ऋषि मुनि उपाध्याय सहित सभी खंड शिक्षा अधिकारी उपस्थित रहे।

 

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव

*जनपद* चित्रकूट