उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट।खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन आयुक्त लखनऊ के आदेशों के अनुपालन में मंगलवार को कृषि भवन सभागार में विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस के अवसर पर इस वर्ष की थीम सुरक्षित भोजन, बेहतर स्वास्थ्य पर संगोष्ठी आयोजित की गई।
संगोष्ठी में खाद्य सुरक्षा अधिकारी झनकार सिंह ने बताया कि खाद्य पदार्थ खरीदतें समय पैक्ड खाद्य पदार्थों के लेबल को अवश्य पढ़े व खुले खाद्य पदार्थों को खरीदते समय शुद्धता व स्वच्छता का विशेष ध्यान दें। कहा कि नमक, चीनी व खाद्य तेलों का प्रयोग कम करें, जिससे बीमारियों से बचा जा सके। लालजीत यादव ने बताया कि भोजन में ताजे मौसमी फल एवं सब्जियों का समावेश अवश्य करें तथा वसा व खाद्य तेलों का इस्तेमाल कम करें। सहायक आयुक्त खाद्य डाॅ सी आर प्रजापति नें खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के क्रिया कलापों के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा व्यापारियों से आवाहृन किया कि खाद्य पदार्थो में किसी भी तरह की मिलावट से बचे। कहा कि शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थों का ही क्रय-विक्रय करें। बताया कि विभाग द्वारा विगत वित्तीय वर्ष 2021-22 में जनपद में छापा मार कार्यवाही कर जांच के लिए संग्रहित किए गए 174 खाद्य पदार्थों के नमूनों में से 134 नमूनों की जाँच रिपोट्र्र्स प्राप्त हुई है, जिनमें से 55 जॉच रिपोट्र्स मानक के अनुरूप नही पाई गई हैं। साथ ही विगत वित्तीय वर्ष में 71 वाद न्याय निर्णयन न्यायालय में व 20 वाद न्यायिक न्यायालय में दाखिल किये गये है। जिसमें से न्याय निर्णयन न्यायालय द्वारा 28 वाद निस्तारित कर 14 लाख 35 हजार रुपए का अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया हैं। उप निदेशक कृषि बालगोबिन्द यादव नें बताया कि फसलों में रासायनिक खादों एवं दवाईयों का कम से कम प्रयोग करें। उनके प्रयोग से भूमि एवं पर्यावरण को क्षति पहुॅचती है। साथ ही उनके अवशेष खाद्य पदार्थों में भी आ जाते है जो कि नुकसान दायक होतें है। रासायनिक खादों एवं दवाईयों के स्थान पर जैविक खादों एवं रोगाणुनाशकों के प्रयोग की सलाह दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष ओम केशरवानी नें शुद्ध व मिलावट रहित खाद्य पदार्थों के सेवन के लिए सभी को जागरूक किया तथा स्वच्छता के प्रति ध्यान देने को कहा। व्यापार मण्डल के मण्डल उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल नें शुद्ध दूध एवं दुग्ध उत्पादों के सेवन के लिए सभी को जागरूक किया। बताया कि दूध एक महत्वपूर्ण आहार है, उसका शुद्ध होना अति आवश्यक है तथा इसमें किसी भी तरह की मिलावट नही होनी चाहिए। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित दूध विक्रेताओं से भी आवाहृन किया कि हम सबकी जिम्मेदारी है कि सभी को शुद्ध एवं स्वच्छ दूध उपलब्ध हो। इस मौके पर पराग डेयरी इंचार्ज संतोष कुमार सहित सम्बंधित अधिकारी, व्यापारी व आमजन मौजूद रहे।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.