उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा के निर्देशन में सामाजिक रिश्तों को बचाने के लिए किए जा रहे प्रयासों के क्रम में पुलिस कार्यालय स्थापित परिवार परामर्श केन्द्र द्वारा पति पत्नी के आपसी झगड़े को समाप्त कराकर पति-पत्नी में सुलह कराते हुए परिवार को टूटने से बचाया।
गौरतलब है कि सहोद्रा पत्नी सुरेन्द्र कुशवाहा निवासी सिकरीसानी थाना पहाड़ी ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में कहा था कि उसका पति सुरेन्द्र कुशवाहा उसके साथ गाली-गलौज व मारपीट करता है। इसके निस्तारण के लिए एसपी ने पुलिस कार्यालय स्थित परिवार परामर्श प्रभारी निरीक्षक सविता श्रीवास्तव को निर्देशित किया गया। जिस पर महिला आरक्षी मंजूलता पाल द्वारा सहोद्रा की शिकायतों को विस्तारपूर्वक सुना गया तथा उसके पति सुरेन्द्र कुशवाहा से सम्पर्क कर उन्हें पुलिस अधीक्षक कार्यालय बुलाया गया तथा दोनों पक्षों को समझाया गया। जिस पर पति सुरेन्द्र कुशवाहा द्वारा भविष्य में अपनी पत्नी सहोद्रा से लड़ाई झगड़ा न करने तथा पति के कर्तव्यों का पालन करने की बात कही गयी।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.