उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)राजापुर, चित्रकूट: सांसद आर के सिंह पटेल एवं पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा द्वारा बुधवार को नवीन थाना सरधुआ का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। इस दौरान उपस्थित समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण एवं जनता के लोगों को अल्पाहार करवाकर मुंह मीठा कराया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस थाना के अंतर्गत थाना पहाड़ी के 18 एवं थाना राजापुर के 24 गांव आते हैं। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार राय, क्षेत्राधिकारी राजापुर एसपी सोनकर, प्रभारी निरीक्षक राजापुर दीपेन्द्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक पहाड़ी गुलाब त्रिपाठी, पीआरओ वीर प्रताप सिंह, थानाध्यक्ष सरधुआ प्रवीण सिंह सहित सम्बंधित अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.