वाहन चालकों को दिए यातायात नियमों का पालन करने की सलाह

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट: पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा के निर्देशन में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए दिए गए निर्देशों के अनुपालन में गुरुवार को यातायात प्रभारी योगेश कुमार यादव एवं उनकी टीम द्वारा दो व चार पहिया एवं स्कूली वाहनों की चेकिंग की गयी। इस दौरान यातायात नियमों का पालन न करने वाले वाहनों का पेण्डिंग ई-चालान किया गया। साथ ही सभी को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।

पुरानी कोतवाली चैराहे चेकिंग के दौरान यातायात प्रभारी ने वाहन में बिना हेलमेट/सीट बेल्ट, ओवरलोड सवारी, प्रेशर हॉर्न, ओवर स्पीड, हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट एवं स्कूली वाहन में फस्र्ट एड बॉक्स, जाली, आग बुझाने वाला सिलेण्डर, फिटनेस की चेकिंग की गयी। साथ ही उन्होंने वाहन चालकों को वाहन चलाते समय मोबाइल/हेडफोन का प्रयोग न करने, धीमी गति से वाहन चलाने, वाहन चलाते समय हेलमेट/सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करने के लिए प्रेरित किया। स्कूली वाहन चालकों को निर्धारित सीट अनुसार बच्चों को बैठाने एवं धीमी गति व सतर्कता पूर्वक वाहन चलाने के लिए निर्देशित किया। ई-रिक्था चालकों को निर्देश दिए कि ओवरलोड सवारी न बैठाये तथा निर्धारित स्थान पर ही पार्किंग करें। सवारी बैठालते एवं उतारते समय सड़क के किनारे खड़ा करें। उन्होंने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट/सीट बेल्ट, तीन सवारी, ओवरस्पीड, प्रेशर हॉर्न, बिना हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट वाहनों का पेण्डिंग ई-चालान किया गया।

 

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव

*जनपद* चित्रकूट