मऊ सीओ ने पौध रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) मऊ, चित्रकूट: वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत गुरुवार को क्षेत्राधिकारी मऊ सुबोध गौतम ने मारकुंडी थाना परिसर में पौधरोपण किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को पौधों का महत्व बताया। थानाध्यक्ष अनिल कुमार एवं पुलिसकर्मियों ने भी पौधे रोपे।

मारकुंडी थाना परिसर में पौधरोपण कर सीओ ने पुलिसकर्मियों को बताया कि प्रकृति में पौधों का बहुत योगदान है। अनिश्चित वर्षा और सूखे से बचने के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण आवश्यक है। हाल ही में आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी लोगों को पौधे लगाने की प्रेरणा दी है। सीओ ने कहा कि वृक्षों की कटान से कई तरह की प्राकृतिक समस्याएं आती हैं। इनसे निदान पाने के लिए पौधे रोपने आवश्यक हैं। उन्होंने बताया कि पर्यावरण की रक्षा करने के लिए सबको अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। इस मौके पर एसओ मारकुंडी अनिल कुमार व अन्य पुलिसकर्मियों ने भी थाना परिसर में पौधरोपण कर इनकी रक्षा का संकल्प लिया।

 

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव

*जनपद* चित्रकूट