उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट: पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अतुल शर्मा के निर्देशन में गुरुवार को आगामी त्यौहार बकरीद, कांवड़ एवं श्रावण मास पर काननू एवं शांति व्यवस्था सुदृढ़ बनाने के दृष्टिगत कोतवाली कर्वी सहित अन्य थानों में पीस कमेटी की गोष्ठी आयोजित की गई।
जिसमें कोतवाली कर्वी में उपजिलाधिकारी सदर पूजा यादव व क्षेत्राधिकारी नगर शीतला प्रसाद पाण्डेय की अध्यक्षता में पीस कमेटी की गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें एसडीएम व सीओ ने लोगों को त्योहारों में शांति बनाएं रखने की अपील की। इसी प्रकार प्रभारी निरीक्षक थाना मानिकपुर गिरेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में थाना मानिकपुर में, क्षेत्राधिकारी मऊ सुबोध गौतम की अध्यक्षता व थानाध्यक्ष मारकुण्डी अनिल कुंमार की उपस्थिति में थाना मारकुण्डी में, प्रभारी निरीक्षक थाना पहाड़ी गुलाब त्रिपाठी की अध्यक्षता में थाना पहाड़ी में, प्रभारी निरीक्षक थाना भरतकूप दुर्गेश प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्रामों के संभ्रांत व्यक्तियों, ग्राम प्रधानों व चैकीदारों व धर्मगुरुओं व सुरक्षा समिति के साथ मीटिंग की गयी। मीटिंग में आगामी त्यौहारों के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये एवं आपसी भाई-चारे के साथ सौहार्दपूर्ण तरीके से शांतिपूर्ण ढ़ंग से मनाने की अपील की गयी ।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.