उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट: जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ दैनिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए की प्लास्टिक, पालिथीन को बंद करने के लिए रोजाना किराना व सब्जी की दुकानों में छापामार कार्यवाही करें।
बैठक में डीएम ने पीएम स्वनिधि योजना, कोविड वैक्सिनेशन, पेयजल, अमृत सरोवर निर्माण, ई-केवाईसी/केसीसी, स्कूल चलो अभियान, रैपिड सर्वे की प्रगति, प्लास्टिक वेस्ट डिस्पोजल, वृक्षारोपण सहित अन्य कार्यों की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने वैक्सिनेशन के अंतर्गत कहा कि 12 से 14 वर्ष के उम्र के लोगों का वैक्सिनेशन कराएं एवं इसके साथ ही सेकंड डोज भी लगाते चलें। रैपिड सर्वे के प्रगति रिपोर्ट पर उन्होंने कहा कि इसमें सभी ब्लॉक से जल्द से जल्द कराया जाए। जिससे कि शासन को रिपोर्ट भेजा जाए उन्होंने कहा की प्रोसेस के तहत इसका पालन होना चाहिए, सब की सूची भी बना लिया जाए। इसका अंतिम प्रकाशन 14 जुलाई को होगा। प्लास्टिक वेस्ट के अंतर्गत उन्होंने कहा कि सब्जी मंडी, किराना स्टोर पर डेली छापा मारे एवं इसका प्रचार-प्रसार भी कराएं। पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत कैंप लगाकर इसमें अधिक से अधिक खाते खुलवाए। ई-केवाईसी/केसीसी के अंतर्गत उन्होंने कहा कि अभी 37 प्रतिशत ग्रामीण क्षेत्रों में बचे हुए हैं। उनको निकालें जहां ज्यादा बच्चे हैं, वहां आप लोग जाकर अधिक से अधिक कराएं। गांव में जनसेवा केंद्रों पर ऑपरेटर के माध्यम से कराएं ई-केवाईसी कराएं। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी कुंवर बहादुर सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ भूपेश द्विवेदी, अधिशासी अधिकारी रामअचल कुरील सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.