उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट: पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा के निर्देशन में सामाजिक रिश्तों को बचाने के लिए किए जा रहे प्रयासों के क्रम में महिला थाना कर्वी एवं मऊ में पति-पत्नी के आपसी विवाद को समाप्त कराते हुए शादी के पवित्र बंधन को टूटने से बचाया।
जिसमें सोमवती पत्नी विष्णु सोनी निवासी करोंदी कला थाना बरही जिला कटनी मध्य प्रदेश द्वारा महिला थाना में प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की कि उसकी पुत्री सोनस का पति अरविन्द पुत्र इन्द्रपाल निवासी बारहमाफी थाना मानिकपुर जनपद चित्रकूट उनकी पुत्री के साथ मारपीट करता है। प्रभारी निरीक्षक महिला थाना रीता सिंह तथा उनकी टीम आरक्षी अरविन्द्र कुमार, महिला आरक्षी नीतू द्विवेदी व रीता यादव द्वारा दोनों पक्षों को थाने पर बुलाकर उनकी समस्याएं सुनकर आवेदिका के दामाद को समझाते हुए में भविष्य लड़ाई झगड़ा न करने की सलाह दी गई। इस पर दोनों पक्षों ने भविष्य में लड़ाई झगड़ा न करते हुए आपस में समन्वय बनाकर रहने एवं पति-पत्नी के कर्तव्यों का निर्वहन करने की बात कही।
इसी प्रकार शिवशंकर पुत्र भोला निवासी कटैया खादर थाना मऊ ने महिला चैकी मऊ में प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की कि उनकी पत्नी सुमित्रा द्वारा उसके साथ लड़ाई झगड़ा किया जाता है। इस सूचना के बाद महिला चैकी प्रभारी रामकुमारी एवं उनकी टीम महिला आरक्षी शिवानी राय द्वारा शिकायतकर्ता की शिकायतों को विस्तारपूर्वक सुनकर समझकर, उनकी पत्नी से सम्पर्क करके उन्हें महिला चैकी बुलाया गया तथा दोनों पक्षों को समझाया गया तथा पत्नी को भविष्य में अपने पति से लड़ाई झगड़ा न करने तथा पत्नी के कर्तव्यों का पालन करने की सलाह दी गई। इस पर दोनों पक्षों ने पति-पत्नी के कर्तव्यों का निर्वहन करने तथा आपस में सामंजस्य बनाकर रहने की बात कही।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.