उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट: जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने मंगलवार को जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल के नेतृत्व में जिले को सूखा घोषित करने के लिए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी कर्वी को सौंपा।
जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल ने मांग की कि चित्रकूट जनपद बुंदेलखंड क्षेत्र के सबसे पिछड़े क्षेत्र में आता है और यहां किसान परेशान है। कह कि अब जनपद में सूखा की स्थित है, जिससे आम जनता परेशान है। सूखे को देखते हुए जिला कांग्रेस कमेटी चित्रकूट मांग करती है कि जनपद चित्रकूट को सूखा घोषित कर किसानों को मुआवजा दिया जाए। जिससे किसानों को राहत मिल सके। कांग्रेस नेत्री रंजना बराती लाल पांडेय ने कहा कि जब से भाजपा सरकार आई है, तब से लगातार महंगाई बढ़ रही है। इस महंगाई से किसान, व्यापारी, मजदूर सहित सभी वर्ग परेशान है। इस सूखे के कारण किसान बुरी तरह से परेशान है तथा किसानों की परेशानी को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि जनपद चित्रकूट को जल्द से जल्द सूखा घोषित कर किसानों को आर्थिक मुआवजा दिया जाए। अन्यथा कांग्रेस पार्टी आंदोलन करने के लिए विवश होगी। इस मौके पर जिला महासचिव कालीचरण राजपूत, जिला सचिव यमुना शुक्ला, कुलदीप द्विवेदी, अनिल कुमार यादव, जगजाहिर पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार वर्मा, सविता पाल, मानवेंद्र सिंह, जय सिंह, उदय नारायण, रामसेवक, शिवशंकर आदि मौजूद रहे।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.