अनुदेषक शिक्षकों ने सदर विधायक को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट: उच्च प्राथमिक अनुदेषक शिक्षक बेल फेयर, सोसियेषन के जिलाध्यक्ष श्यामसुन्दर यादव के नेतृत्व में सदर विधायक अनिल प्रधान के आवास सोनेपुर में षिष्टाचार भेंट वार्ता ,वं जिले के अन्दर ट्रांसफर के सम्बन्ध में व अनुदेषकों की समस्यायों से सम्बोधित ज्ञापन दिया ।

सदर विधायक को दिये ज्ञापन में जिलाध्यक्ष श्यामसुन्दर यादव ने बताया शासन से पूरे प्रदेष भर में अनुदेषकों के जिले के अन्दर ट्रांसफर के सम्बन्ध निर्देष जारी हुआ था । इसी क्रम में जनपद चित्रकूट में भी विभाग द्वारा अनुदेषकों से दो बार विकल्प भरवाये गये थे लेकिन आज तक ट्रंासफर नहीं हुये और शासन से समय मानदेय विभाग में तो आ जाता है लेकिन विभाग की लापरवाही के कारण अनुदेषकों के खाते में समय से नहीं पहुंचता।

सदर विधायक ने कहा कि ट्रांसफर से सम्बन्धित जो भी अधिकारी नामित हैं उनसे व्यक्तिगत मिलकर पत्र प्रेषित कर इस विषय में वार्ताकर कर और पूर्ण जांच कराकर समस्या का निस्तारण कराया जायेगा और जिला बेसिक षिक्षा अधिकारी लव प्रकाष यादव से अतिषीध्र मिलकर ट्रांसफर ,वं मानदेय के विषय मेें चर्चा की जायेगी।

इस मौके पर महामंत्री जितेन्द्र त्रिपाठी, मीडिया प्रभारी धीरेन्द्र गुप्ता, जय सिंह, विद्या सागर, राजकुमार, ओम प्रकाष, नरेन्द्र कुमार, कृष्ण मुरारी, स्वप्निल कुमार, संतोष कुमार मौर्या आदि मौजूद रहे।

 

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव

*जनपद* चित्रकूट