पुलिस अधीक्षक ने रात्रि में थाना रैपुरा का किया आकस्मिक निरीक्षण

उत्तर प्रदेश(दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट-दिनाँक 10.02.2020 की रात्रि में पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अंकित मित्तल द्वारा थाना रैपुरा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया । sho रैपुरा को निम्नलिखित निर्देश दिये गयेः-
*(1).* निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय में का0मु0 अतीक अहमद सोते हुये पाये गये, पूछने पर बताया कि सुबह 08 बजे से लगातार डियूटी कर रहा है तथा अभिलेखों को चैक किया गया, अभिलेख अपूर्ण पाये जाने पर कार्यालय में का0मु0 अतीक अहमद एवं हे0मु0 प्रकाश दोहरे की प्रारम्भिक जांच के आदेश दिये गये ।
*(2).* CCTNS कार्यलय का भ्रमण किया गया तो कार्यालय में कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था डियूटी कर्मचारी महिला आरक्षी नीलम 10 मिनट पश्चात बैरिक से आयी जिसकी प्रारम्भिक जांच के आदेश दिये गये तथा प्रभारी निरीक्षक रैपुरा को निर्देशित किया गया कि CCTNS कार्यालय में रात्रि में महिला कर्मचारियों की डियूटी न लगायी जाये ।
*(3)* राष्टीय राज्यमार्ग पर कोई डायल 112 की पीआरवी वाहन नहीं पायी गयी जिस पर प्रभारी निरीक्षक को पीआरवी वाहन का रुट चार्ट संशोधित करने हेतु तथा राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर सतर्क दृष्टि रखने हेतु निर्देशित किया गया ।
*(4).* रजिस्टर आर्डर बुक न्यायालय को चैक किया गया तो अधिकांश वारण्ट(NBW) अदम तामील दर्शाये गये हैं जिससे स्पष्ट है कि वारण्टियों की गिरफ्तारी में रुचि नहीं ली जा रही है।
*(5).* त्यौहार रजिस्टर का अवलोकन किया गया कि तो अपूर्ण पाया गया जिसे पूर्ण करने हेतु तथा आगामी महाशिवरात्रि त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक गोष्ठियां करने हेतु निर्देशित किया गया ।
*(6).* मफरुर रजिस्टर का अवलोकन किया गया जो बहुत ही जीर्ण-शीर्ण एवं अपूर्ण पाया गया जिसे अद्यावधिक करने हेतु निर्देशित किया गया ।
*(7).* थाना प्रभारी द्वारा अभिलेखों की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है अभिलेखों को अद्यावधिक करने हेतु कड़े निर्देश दिये गये यदि भविष्य में सुधार नहीं हुआ तो कड़ी कार्यवाही की जायेगी ।

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव चित्रकूट