*हर घर तिरंगा अभियान को लेकर छात्र-छात्राओं ने निकाली तिरंगा यात्रा प्रशासन का रहा विशेष सहयोग*

राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) अंबेडकर नगर

टांडा अंबेडकर नगर देश भर में आजादी के अमृत महोत्सव का जश्न मनाया जा रहा है। आज़ादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में आदर्श जनता इंटर कॉलेज/आदर्श जनता बालिका इंटर कॉलेज/कौमी इंटर कॉलेजसहित टांडा क्षेत्र में संचालित समस्त विद्यालय के तत्वावधान में 13 अगस्त को वृहद तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।जिसमें 4000 से अधिक छात्र छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लिए पंक्तिबद्ध हो जयघोषों द्वारा वातावरण को गुंजायमान कर रहे थे। यह तिरंगा यात्रा प्रधानाचार्य रामतीर्थ विश्वकर्मा प्रधानाचार्य अनीता मौर्या के नेतृत्व में विद्यालय प्रांगण से निकलकर जुबेर चौराहा चौक तहसील होते हुए वापस स्कूल में आकर संपन्न हुई।इसमें हर घर तिरंगा लगाने को लेकर लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान बच्चे अपने हाथों में तिरंगा लिये भारत माता की जय,वंदे मातरम आदि विभिन्न स्लोगन एवं नारा लगाते लोगों से 13-15 अगस्त तक अपने-अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज लगाने अथवा फहराने की अपील की। बच्चों में तिरंगा रैली को लेकर भारी उत्साह एंव जोश था। हर उस जगह पर हमारी मित्र पुलिस खड़ी दिखी दिख रही है आवागमन बाधित ना हो और इस तिरंगा यात्रा में पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही जिसमें अलीगंज थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार का सहयोग मुख्य रूप से प्राप्त हुआ।इसमें विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं में छैल बिहारी,सुशील कुमार मौर्य वर्मा,अनिल कुमार, शशि भूषण दुबे,ओम प्रकाश शर्मा, चंद्रभान वर्मा,जगदीश यादव ,पवन चौरसिया,आफताब आलम सुरेंद्र तिवारी,मसउदूरहमान‌, गुरुदेव सर्वेश,संत कुमार यादव,जेबा नाज समेत अन्य लोग शामिल हुए।

रिपोर्ट विमलेश विश्वकर्मा ब्यूरो चीफ अंबेडकरनगर