संपूर्ण समाधान दिवस हुआ संपन्न, 99 फरियादी लौटे मायूस।

जौनपुर केराकत (अमर भारती ब्यूरो)। उपजिलाधिकारी माज अख्तर की‌ अध्यक्षता में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 104 फरियादियों ने प्रार्थना पत्र देकर न्याय की‌ गुहार लगाई जिसमे 5 प्रार्थना पत्रों का मौके पर‌ ही निस्तारण कर दिया गया जबकि अन्य प्रार्थना पत्रों को सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया गया। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी गौरव शर्मा तहसीलदार अमित कुमार त्रिपाठी,एसडीओ रमेश कुमार वैश्य सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।