भगवान श्री कृष्ण के नाम आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला के खिलाफ कार्यवाही की मांग भगवान पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले युवक पर कार्रवाई की मांग

जौनपुर‌( नौपेड़वा)।

भगवान श्री कृष्ण के ऊपर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले युवक के खिलाफ सोशल मीडिया व लिखित तहरीर बक्शा थाने में देकर लोगों ने कार्रवाई की मांग
जानकारी के अनुसार
बक्शा थाना क्षेत्र में जहां एक तरफ शनिवार को लोग कृष्ण जन्माष्टमी मना रहे थे। वहीं दूसरी तरफ क्षेत्र के निकरोजपुर गांव निवासी विजय प्रकाश गौतम ने वाट्सअप और फेसबुक पर भगवान कृष्ण को गालियां दे रहा था। जैसे ही इस बात की पुष्टि हुई भगवान कृष्ण के भक्तों में भारी आक्रोश उत्पन्न हो गया। आस पास के गांव के लोगों ने बताया की साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वाले विजय गौतम को सजा मिले जिससे कोई दुबारा ऐसी हरकत ना करें। वहीं मामला को तूल पकड़ते हुएं देख टि्वटर पर राजेश यादव ने टि्वट कर पुलिस प्रशासन से कारवाही सुनिश्चित करने की मांग की तो दूसरी तरफ श्रीरामपुर गाव निवासी अवनीश सिंह ने बक्शा थाने पर लिखित शिकायत दर्ज कराई है लिखित शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया है कि समस्त हिन्दू धर्म के भगवान श्रीकृष्ण पर सोसल मीडिया पर बहुत ही अभद्र टिप्पणी की गई है। और महिलाओं के बारे में बेहद ही शर्मनाक शब्दों का इस्तेमाल किया है और धार्मिक ठेस पहुंचाई गई है। और शांतिपूर्ण माहौल बिगाड़ने की साज़िश की गई है। जिसके कारण लोगों में आक्रोश व्याप्त है और माहौल तनावपूर्ण है और लिखित शिकायत में विजय प्रकाश गौतम पर धर्मांतरण का भी आरोप लगाते हुए उचित कार्रवाई की मांग की गई है। मामले को पुलिस प्रशासन व अधिकारी कितनी गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई करते हैं या फिर ठंडे बस्ते में डाल देते हैं यह प्रशासन पर निर्भर करता है।