*संगठित हिन्दू समर्थ भारत, सशक्त हिंदू समर्थ भारत का दिया गया मूल मंत्र*

चित्रकूट: जनपद के आनंद रिसोर्ट सीतापुर चित्रकूट में विश्व हिंदू परिषद का 58 स्थापना दिवस कार्यक्रम बीती शाम आयोजित किया गया। जिसमे कामतानाथ मुखारबिन्द के संत मदन गोपाल दास ने हिंदू समाज को अपने समाज, अपनी संस्कृति, अपने धर्म के लिए सजग रूप से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की शुरुआत जिला मठ मन्दिर प्रमुख अजय एवं जिला सत्संग प्रमुख गणेश के द्वारा भजन संकीर्तन प्रस्तुत किया गया।

विश्व हिन्दू परिषद कानपुर प्रान्त के प्रान्त मंत्री वीरेंद्र पांडेय ने हिन्दुओं के ऊपर जगह-जगह हो रहे हमले को लेकर कहा कि किस प्रकार से हिंदुओं की शोभा यात्राओं को, कावड़ ले जा रहे कावड़ यात्रियों को, देवी-देवताओं के पंडालों को, हिंदू मंदिरों एवं हिन्दुओं के घरों को निशाना बनाया जा रहा है तथा किस प्रकार हिंदू बहनों को टारगेट कर लव जिहाद के षड्यंत्र में फसाया जा रहा है। इसलिए आज यह समय आ गया है की हम अपनी माताओं-बहनों को इन लव जिहादियों के खिलाफ प्रशिक्षण दे। ऐसे कार्यकर्ता तैयार करें जो हिंदू समाज के लिए, बहन बेटियों की रक्षा के लिए, राष्ट्र के लिए एवं अपने धर्म के लिए सदैव धर्म योद्धा बनकर खड़े रहें। लड़ाका हिंदू समर्थ भारत, जागृत हिंदू समर्थ भारत, संगठित हिंदू समर्थ भारत, समर्थ हिंदू समर्थ भारत जैसी भावना को लेकर समाज में कार्य करें, तभी समर्थ भारत का निर्माण किया जाना संभव है। इस संकल्प के साथ विश्व हिंदू परिषद आज सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में अपने कार्यकर्ताओं का निर्माण कर चुका है। विश्व हिंदू परिषद दलित समाज एवं मलिन बस्ती में जाकर भोजन करने का काम भी करता है। जिससे समाज में व्याप्त छुआछूत की एवं ऊंच-नीच की भावना को समाप्त किया जा सके। विश्व हिंदू परिषद में बजरंग दल युवा शक्ति के रूप में, युवा वाहिनी दुर्गा शक्ति के रूप में एवं मातृशक्ति माताओं के संस्कार सेना चलाने का कार्य करती है। मठ मंदिरों में धर्माचार्य संपर्क प्रमुख कार्य करते हैं जो संतो से संपर्क बनाते हुए विश्व के कल्याण के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। गौ सेवा, गौ रक्षा एवं गौ औषधियों के लिए कार्य करता है। पूरे देश में लगभग 1 लाख एकल विद्यालय, लगभग 80 हजार एकल चिकित्सालय है जो आज भी निशुल्क शिक्षा एवं चिकित्सा उपलब्ध कराते हैं।
इस मौके पर प्रांतीय धर्माचार्य प्रमुख राकेश पांडेय, प्रांत धर्म यात्रा प्रमुख छेदीलाल गौतम, सांसद आर के सिंह पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे, कर्वी नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, विभाग प्रचार प्रसार प्रमुख अमित मिश्रा, जिला मंत्री राम शरण तिवारी, जिला संयोजक अजय यादव, जिलाध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष भाजपा हरि ओम करवरिया, भाजपा पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय, राम बाबू गुप्ता, जगदीश गौतम, पूर्व सांसद भैरव प्रसाद मिश्रा, पूर्व विधायक दिनेश मिश्रा, संगठन मंत्री ऋषभ, रामकुमार, उमाकांत, सिद्धार्थ पांडेय, जमुना प्रसाद, कपिल, अरुण द्विवेदी, चंदा सोनी, शिवेंद्र, वीरेंद्र शुक्ला, मूलचंद, सोनू मोदी, संदीप, धर्मेंद्र, अभिषेक सोनी, सुरेश, अमित श्रीवास्तव, दशरथ आदि मौजूद रहे।

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट