*तमंचा व कारतूस के साथ एक गिरफ्तार*

चित्रकूट: पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा के निर्देश पर अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में राजापुर थाना प्रभारी निरीक्षक दीपेन्द्र कुमार सिंह के मार्गदर्शन में उप निरीक्षक सूबेदार बिन्द तथा आरक्षी लवलेष यादव द्वारा वहद ग्राम सोतीपुरवा मजरा पराको से अभियुक्त कुशल यादव उर्फ कमल यादव पुत्र रामकुमार निवासी सोतापुरवा थाना राजापुर जनपद चित्रकूट को एक तमंचा व दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना राजापुर में आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया है।

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट