*स्थापना काल से ही छात्र हितों के लिए संघर्षरत है अभाविप – प्रखर*

चित्रकूट: जिले में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यता अभियान का सोमवार को शुभारंभ चित्रकूट इंटर कॉलेज कर्वी में किया गया। जिसमें पहले दिन 2680 सदस्य बनाए गए। जिसमें जिला संगठन मंत्री प्रखर मिश्रा ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है जो राष्ट्र पुनर्निर्माण के व्यापक लक्ष्य को लेकर कार्य कर रहा है। विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना काल से ही छात्र हितों को लेकर संघर्षरत है। विद्यार्थी परिषद का मानना है कि छात्र कल नहीं अपितु आज का नागरिक है और आज के नागरिक के नाते सामाजिक क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के लिए छात्रों को आगे आना पड़ेगा। धारा 370 का विषय हो या बांग्लादेशी घुसपैठ हो विद्यार्थी परिषद ने लगातार इसके खिलाफ आवाज उठाने का कार्य किया है। इस अवसर पर कर्वी तहसील विस्तारिक जान्हवी अवस्थी, विभाग संयोजक पुष्पेंद्र गर्ग , जिला सदस्यता प्रमुख रोहन शुक्ला , अभय द्विवेदी , तेज प्रकाश , हिमांशु तिवारी , शिवम द्विवेदी , हर्ष तिवारी सहित अन्य कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट