चित्रकूट: सदर ब्लाक के कसहाई निवासी समाजसेवी सौमित्र सिंह पुत्र अश्वनी कुमार सिंह ने जिलाधिकारी को लिखे पत्र में गांव में विकास कार्यों के नाम पर खर्च की गई धनराशि की जांच कराने की मांग की है। उन्होंने बताया कि बीती 18 जुलाई 2021 से 12 मार्च 2022 तक में 147472 रुपए और 17 मार्च 2022 से 26 मई 2022 तक में 142418 रुपए हैण्डपम्प मरम्पत के नाम पर निकाले गये हैं। इस प्रकार कुल 11 महीनों में 289890 रुपए सरकारी धन बिल बाउचर लगाकर निकाला गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी धन का दुरूपयोग करते हुए बंदरबांट किया गया है। जिसमें ग्राम प्रधान और सचिव की मिली भगत से गबन हुआ है। ऐसे में मामले की जांच कराकर दोषियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जानी चाहिए।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.