*जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में 25वीं अंतर्जनपदीय फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ शुभारम्भ*

चित्रकूट: जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम सोनेपुर चित्रकूट में जिलाधिकारी अभिषेक आनन्द एवं पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा ने सोमवार को 25वीं प्रयागराज जोन अंतर्जनपदीय वार्षिक फुटबॉल (महिला-पुरुष) प्रतियोगिता का फीता काटकर शुभारंभ किया । उन्होंने चित्रकूट एवं फतेहपुर के बीच हुए फुटबॉल मैच का प्रारंभ दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय लेकर, टॉस करवाकर एवं फुटबॉल को किक मारकर कराया । बताया कि यह प्रतियोगिता 24 अगस्त तक चलेगी। प्रतियोगिता में प्रयागराज जोन के जनपद महोबा को छोड़कर समस्त 7 जनपद प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, कौशाम्बी, बांदा, हमीरपुर एवं चित्रकूट प्रतिभाग कर रहे हैं। इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे सातों जनपदों की महिला एवं पुरुष वर्ग की टीमों के मध्य फुटबॉल मैच खेले जांयेंगे। प्रारंभ मैच में चित्रकूट एवं फतेहपुर के बीच रोमांचक मैच हुआ। जिसमें चित्रकूट टीम ने फतेहपुर की टीम को 5-0 से हराया ।

इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी अमित आसेरी, अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार राय, क्षेत्राधिकारी नगर शीतला प्रसाद पांडेय, क्षेत्राधिकारी भास्कर वर्मा, क्षेत्राधिकारी प्रशिक्षणाधीन हर्ष पांडेय, क्षेत्राधिकारी प्रशिक्षणाधीन राजकमल, प्रतिसार निरीक्षक सुमेर सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्वी अशोक कुमार सिंह, पीआरओ प्रदीप पाल आदि मौजूद रहे।

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट