चित्रकूट: निपुण भारत मिशन के अन्तर्गत 4 दिवसीय प्रशिक्षण कम्पोजिट विद्यालय बनकट नगर क्षेत्र कर्वी में क्षेत्र के शिक्षकों के लिए प्रारंभ किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन वित्त एवं लेखाधिकारी पंचानन वर्मा, खंड शिक्षाधिकारी नगर क्षेत्र रमेश चन्द्र पटेल व जिला समन्वयक प्रशिक्षण धीरेन्द्र सिंह द्वारा किया गया। निपुण भारत मिशन के अन्तर्गत मुख्य अतिथि वित्त एवं लेखाधिकारी पंचानन वर्मा ने प्रशिक्षणार्थियों को समयबद्ध होकर प्रशिक्षण लेने की बात कही। नगर क्षेत्र के खंड शिक्षाधिकारी रमेश चंद्र पटेल ने निपुण भारत मिशन के उद्देश्यों एवं लक्ष्यों पर प्रकाश डाला। वही जिला समन्वयक प्रशिक्षण धीरेन्द्र सिंह ने सभी शिक्षकों को एकाग्रता पूर्वक प्रशिक्षण लेकर धरातल पर कार्य करने की जरूरत बताई।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रातः 9.30 बजे से सायं 5 बजे तक चलेगा। प्रशिक्षण के प्रथम दिवस में लगभग 8 सत्रो पर प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण की शुरुआत प्रतिभागियों का परिचय एवं चार दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा के साथ की गई। ए०आर० पी० सन्तोष कुमार साहू द्वारा निपुण का अर्थ, निपुण भारत मिशन के उदेश्य, निपुण लक्ष्य, अधिगम रिक्तता और सामाजिक एवं भावनात्मक विकास पर विस्तृत चर्चा की गई। ए०आर० पी० अशोक पठारी द्वारा सीखने-सिखाने के 12 सिद्धांतों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। साथ ही ए० आर० पी० सुशील कुमार के द्वारा संतुलित भाषा शिक्षण पद्धति, 22 सप्ताह की वार्षिक शिक्षण योजना को समझाया गया। अन्त में एसआरजी हरिश्चन्द्र कुशवाहा ने ट्रेकर के बारे में बताया एवं शिक्षकों के प्रश्नों का उत्तर दिया। प्रशिक्षण के इस प्रथम बैच में नोडल शिक्षक संकुल कुलदीप सिंह सहित 40 शिक्षक उपस्थित रहे। प्रशिक्षण प्रोजेक्टर, वेब कैमरा आदि के माध्यम से प्रतिभागियों को दिया गया।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.