उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि) महराजगंज रायबरेली: कस्बा के बछंरावा रोड स्थित राम जानकी मंदिर परिसर में एक प्रेमी जोड़े का विवाह ग्रामीणों ने बड़ी धूमधाम से करवाया। जहां इस विवाह को देखने वालो का तांता लगा रहा तो वहीं शादी करवाने का बीड़ा उठाए ग्रामीणों की इस पहल की क्षेत्रीय लोगो ने भरपूर सराहना की।
आपको बता दें कि, मंगलवार को रामजानकी मंदिर परिसर में पूरे रस्मो रिवाज के साथ एक अनूठा वैवाहिक अनुष्ठान संपन्न हुआ जिसमे ग्रामीणों ने प्रेमी जोड़े क़े परिवारो को रजामंद कर दो प्रेमियो को मिला मोहब्बत की अनूठी मिसाल पेश किया।
मामला
क्षेत्र क़े हसनपुर गांव का है जहां की निवासिनी कल्पना (20) पुत्री हंसराज का भवानीगढ़ निवासी सूरज (23) पुत्र दुक्खी क़े बीच प्रेम चल रहा था किन्तु, दोनो ही पक्ष क़े परिजन इस रिश्ते क़े खिलाफ़ थे। जिससें आजिज आकर लड़के लड़की ने क्षेत्र क़े मोन गांव स्थित ओरी दास बाबा मंदिर में ईश्वर को साक्षी मान प्रेम विवाह कर लिया था। जिस पर लड़के पक्ष ने लड़की को उसके परिजनो क़े सुपुर्द कर दिया,किन्तु परिजनो ने उसे ना अपनाते हुए घर से निकाल दिया।इस दौरान दीपावली को लड़की पुनः अपने प्रेमी क़े घर पहुंच गयी जिस पर लड़के पक्ष वाले पुनः लड़की को लेकर उसके घर पहुचे जहां उनकी मुलाकात गांव क़े ही समाजसेवी आदित्य श्रीवास्तव से हुई। मामला सजातीय देखते हुए आदित्य ने लड़के पक्ष से गांव वालो क़ेसामने बात की जिस पर हिंदू रीतिरिवाज से विवाह करने पर लड़की कोअपनाने की बात लड़के पक्ष द्वारा स्वीकार हुई। किन्तु लड़की पक्ष द्वारा ब्याह पर पैसा आदि खर्च की व्यवस्था ना होने की असमर्थता जाहिर की गयी। जिस पर आदित्यश्रीवास्तव व ग्रामीणों ने पूरा खर्च उठाते हुए रामजानकी मंदिर में धूमधाम से विवाह कर बिछड़े जोड़े को पुन: मिलाया गया। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष सरदार फत्ते सिंह, सुधांशु, जय प्रकाश, हरिशंकर, उदय, दुर्गेश, अवधेश, बृजेश, राहुल, रामावती सहित दर्जनो ग्रामीण मौजूद रहे
हिंदी दैनिक कर्म भूमी
रिपोर्ट श्रवण कुमार रायबरेली
You must be logged in to post a comment.